Posts

Showing posts from September, 2025

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात

 पंजाब में हाल के वर्षों में बाढ़ आने के मुख्य कारण कई कारकों से जुड़े हुए हैं। इनमें प्राकृतिक कारण भी हैं और मानवीय लापरवाही भी बड़ी वजह है। प्रमुख कारण इस प्रकार हैं: 1. अत्यधिक वर्षा (भारी मानसूनी बारिश): मानसून के दौरान सामान्य से कहीं ज्यादा वर्षा होने पर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। 2. नदियों का उफान और बांधों से पानी छोड़ा जाना: सतलुज, ब्यास और रावी जैसी नदियों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आने वाला अतिरिक्त पानी पंजाब की तरफ बहकर बाढ़ की स्थिति पैदा करता है। बांधों और झीलों से अचानक पानी छोड़े जाने पर समस्या और गंभीर हो जाती है। 3. ड्रेनेज सिस्टम की कमजोरी: पंजाब में नहरों और नालों की नियमित सफाई व देखभाल नहीं होती। कई जगह नाले पक्के निर्माण और गाद भरने से जाम हो जाते हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता। 4. भूमि उपयोग में बदलाव (अनियोजित शहरीकरण): खेतों और खुले मैदानों पर कंक्रीट की कालोनिया, सड़कें और अवैध निर्माण होने से प्राकृतिक जल निकासी बाधित होती है। 5. जलवायु परिवर्तन: मौसम के पैटर्न बदलने से कहीं अचानक भारी बारिश होती है और कहीं लंबे समय तक सूख...

व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी

  व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी : बिना फीस, बिना परीक्षा, सब पास! अगर आपने अभी तक किसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई नहीं की तो कोई बात नहीं। अब आपका स्वागत है दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे "मुफ़्त" यूनिवर्सिटी में — व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी! यहां एडमिशन लेने के लिए बस एक स्मार्टफोन और सस्ता-सा इंटरनेट पैक चाहिए। पाठ्यक्रम : इतिहास : ऐसा इतिहास जो किताबों में नहीं मिलेगा। जैसे "ताजमहल दरअसल शिव मंदिर था"। विज्ञान : ऐसा विज्ञान जो न NASA को पता है न ISRO को। जैसे "गोमूत्र से रॉकेट चल सकता है"। चिकित्सा विज्ञान : डॉक्टरों की छुट्टी करवा देने वाले नुस्खे। जैसे "लहसुन को कान में डालो, डायबिटीज ठीक हो जाएगी"। शिक्षक कौन हैं? यहां के "प्रोफेसर" असल में वही चाचा-चाची, मामा-मामी, दोस्त-यार हैं, जिन्हें किसी से सुनकर, कहीं से देखकर फॉरवर्ड बटन दबाने में सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। परीक्षा और रिज़ल्ट: इस यूनिवर्सिटी में कोई परीक्षा नहीं होती, लेकिन सबको "PhD" मिल जाती है – ओर शक बरकरार रहता है। प्रभाव: समाज में अफ़वाहें आग की तरह फैलती हैं। लोगों की सोच पर...

झूठी सरकार झूठी खबरें

 जैसा की पिछले 70 सालों में देखा गया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को संवारने का काम पंडित नेहरू , लाल बहादुर शास्त्री, इंद्रा गांधी ने शिक्षा, स्वस्थ बिजली, पानी सरकारी नौकरी, जैसी मूल भूत सुविधाओं पर काम किया।  आज जब बीजेपी की सरकार है लोगो का ये कहना है कि चोरों के बाद डकैतों का राज देखने को मिला है।  मोदी देश का पहला ऐसा प्रधानमंत्री है जो बेशर्मी के साथ झूठ बोलने में माहिर है। देश की चाटुकार मडिया गुणगान में व्यस्त है। मोदी जी  लोकतंत्र को लूटने में कांग्रेस से चार आगे निकल गए है। वोट चोरी: लोकतंत्र की हत्या! भारत जैसे महान लोकतंत्र की नींव जनता के वोट पर टिकी है। लेकिन जब यही वोट चोरी हो जाते हैं, तो यह केवल जनता के साथ विश्वासघात नहीं बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। वोट चोरी किनके लिए? वोट चोरी वही करता है जिसे जनता का भरोसा नहीं है। जो दल जनता के बीच काम नहीं करते, वही फर्जी वोटिंग कराते हैं। जिन नेताओं की नीतियाँ असफल होती हैं, वही बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी का सहारा लेते हैं। जिन्हें अपनी हार साफ दिखाई देती है, वही मशीनों से छेड़छाड़ की साजिश रचते हैं। लोकतंत्...