व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी
व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी : बिना फीस, बिना परीक्षा, सब पास!
अगर आपने अभी तक किसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई नहीं की तो कोई बात नहीं। अब आपका स्वागत है दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे "मुफ़्त" यूनिवर्सिटी में — व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी! यहां एडमिशन लेने के लिए बस एक स्मार्टफोन और सस्ता-सा इंटरनेट पैक चाहिए।
पाठ्यक्रम :
इतिहास : ऐसा इतिहास जो किताबों में नहीं मिलेगा। जैसे "ताजमहल दरअसल शिव मंदिर था"।
विज्ञान : ऐसा विज्ञान जो न NASA को पता है न ISRO को। जैसे "गोमूत्र से रॉकेट चल सकता है"।
चिकित्सा विज्ञान : डॉक्टरों की छुट्टी करवा देने वाले नुस्खे। जैसे "लहसुन को कान में डालो, डायबिटीज ठीक हो जाएगी"।
शिक्षक कौन हैं?
यहां के "प्रोफेसर" असल में वही चाचा-चाची, मामा-मामी, दोस्त-यार हैं, जिन्हें किसी से सुनकर, कहीं से देखकर फॉरवर्ड बटन दबाने में सबसे ज़्यादा मज़ा आता है।
परीक्षा और रिज़ल्ट:
इस यूनिवर्सिटी में कोई परीक्षा नहीं होती, लेकिन सबको "PhD" मिल जाती है – ओर शक बरकरार रहता है।
प्रभाव:
समाज में अफ़वाहें आग की तरह फैलती हैं।
लोगों की सोच पर ताले लग जाते हैं।
असली जानकारी और फर्जी ज्ञान में फर्क मिट जाता है।
निष्कर्ष
व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी एक ऐसी जगह है जहा झूठ सबसे तेज़ स्पीड से वायरल होता है और सच सबसे धीरे-धीरे चलता है। असली डिग्री वही है जो असली किताबों और सच्चे ज्ञान से मिलती है, न कि हर रोज़ आने वाले "गुड मॉर्निंग" मैसेज और फर्जी खबरों से।
सच को जानो
ReplyDelete